शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने वाले डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूर्व राष्ट्रपति भारत सरकार के जन्मदिवस में आयोजित सम्मान शिक्षक समारोह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षक दिवस के रूप में मनाए जाने वाले *डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूर्व राष्ट्रपति भारत सरकार के जन्मदिवस 05
सितम्बर* को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में आज मंझनपुर स्थित उदयन सभागार में शिक्षा के क्षेत्र में अपना सर्वोच्च योगदान देकर जनपद कौशाम्बी का गौरव बढ़ाने वाले विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों/प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।


इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना सोनकर(जिला पंचायत अध्यक्ष, कौशाम्बी) व विशिष्ट अतिथि  धर्मराज मौर्य अध्यक्ष भाजपा,  लाल बहादुर (पूर्व विधायक),  शालिनी प्रभाकर अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी द्वारा श्री नीरज केशरी(प्रधानाचार्य, प.दी.द.उ.रा.मा. इ. कॉ.),  लाल बहादुर मिश्र(प्रधानाचार्य,  मान सिंह इ.कॉ.),  अवधेश कुमार सिंह(प्रधानाचार्य,  दिलीप सिंह इ.कॉ), डॉ रामकिरण त्रिपाठी प्रधानाचार्य धर्मा देवी इण्टर कॉलेज , हिमांशु त्रिपाठी(स.अ., कृषक इ.कॉ) को शिक्षा के क्षेत्र में महती भूमिका हेतु सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर  राजेश कुमार(जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी), डॉ कमलेंद्र कुशवाहा(बेसिक शिक्षा अधिकारी,कौशाम्बी) आदि गणमान्य उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें