लापता युवक का तालाब में उतराता मिला शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*कौशांबी न्यूज,

पूरामुफ्ती थाने के जनका गांव में बुधवार सुबह घर से लापता युवक का शव पानी में उतराया मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक का शव पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिपरी थाने के मीरपुर गांव निवासी संग्राम ने बताया कि उनके चचेरे भाई छोटेलाल (28) पुत्र रामसरन का काफी दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। वह अक्सर घर में बिना बताए इधर उधर निकल जाता था। छोटे लाल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।तीन दिन पहले वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत जनका गांव के बाहर स्थित तालाब में युवक का उतराया शव मिला। तालाब में शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने के बाद बदहवास परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बंध में एसओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। तहरीर मिलने के बाद घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें