जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशांबी मार्ग के निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने एन.आई.सी. सभागार में निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग, प्रयागराज एयरपोर्ट- कौशांबी मार्ग एवं एन.एच.ए.आई. के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने एन.एच.ए.आई के कार्यों की समीक्षा के दौरान अझुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए अतिक्रमण में अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने राम वनगमन मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,राम वनगमन मार्ग से कहा कि प्राथमिका पर जहां पर अधिक आवागमन है, वहां पर तेजी से कार्य पूर्ण कराए जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सड़क को मोटरेबल बनाए रखा जाय, ताकि जाम की समस्या न होने पाए। उन्होंने आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रयागराज एयरपोर्ट- कौशांबी मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्यापति अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें