रिक्त उचित दर दुकानों की नियुक्ति 15 दिन के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

*अपर जिलाधिकारी ने की खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा*

 

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर ने आज एन.आई.सी. सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा की।
बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद में 10 उचित दर दुकानें निरस्त हैं, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों से समन्वय कर रिक्त उचित दर दुकानों की नियुक्ति 15 दिन के अन्दर पूर्ण कराई जाय, जिससे कार्ड धारकों को किसी समस्या का सामना न करना पड़ें।
जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 75 मॉडल शॉप के सापेक्ष 72 मॉडल शॉप का चिन्हांकन हो चुका है, जिसमें 34 मॉडल शॉप का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 38 मॉडल शॉप निर्माणाधीन है, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन के अन्दर शेष मॉडल शॉप का निर्माण पूर्ण करा लिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने शेष रह गए ई.के.वाई.सी. एवं आधार सीडिंग का कार्य भी पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि 01 नवंबर,2025 से किसानों से धान क्रय किए जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान (कामन) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति कुंतल तथा धान ( ग्रेड ए) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। धान क्रय के लिए 40 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें