*रंगोली एवम् सेल्फी के साथ सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में हुआ 40वे नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*रंगोली एवम् सेल्फी के साथ सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में हुआ 40वे नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ*

*6 टीमों ने रंगोली में किया प्रतिभाग*
चित्रकूट,
परमहंस संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट एवम् विश्वख्याति प्राप्त सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में आज 40वें नेत्र दान पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस सुभारंभ के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, लोगो को रंगोली के माध्यम से नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने का काम किया गया। इस रंगोली प्रतियोगिता में ट्रस्ट द्वारा संचालित सभी विद्यालयों की छात्राओं,चिकित्सकों एवम् चिकित्सालय स्टॉफ की महिलाओं ने प्रतिभाग किया कुल मिलाकर इस रंगोली प्रतियोगिता में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। साथ ही इस मौके पर सभी को बैच लगाया गया एवम् चिकित्सालय में बने सेल्फी प्वाइंट पर लोगो ने सेल्फी लेकर नेत्र दान करने की शपथ ली।यह नेत्र दान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलेगा इस दौरान अलग अलग दिनों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमे नेत्र दान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए नेत्रदान जागरूकता रैली,नुक्कड़ नाटक,हस्ताक्षर अभियान,विद्यालयों में भाषण एवम् पोस्टर प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित होगे।
इस मौके पर सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बी के जैन ने रंगोली का अवलोकन कर सभी प्रतिभाग करने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया और नेत्रदान को लेकर उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के नेत्रदान करने से दो लोगों की जिंदगी में उजाला आ जाता है इसलिए इस पुनीत कार्य में हम सब लोगों को आगे आना चाहिए साथ ही समाज के हर व्यक्ति जाति ,धर्म का भेदभाव मिटाकर ये संकल्प लेना चाहिए कि इस महादान को लेकर समाज में तमाम तरह की फैली गलत भ्रांतियों की अवधारणा दूर करने में बढ़चढकर सहयोग करे जिससे देश से अंधत्व मिटाया जा सके। इस मौके पर डा आलोक सेन, डा प्रधन्या सेन, डा गौतम सिंह परमार,डा राजेश जोशी,डा राकेश शाक्या,डा नरेंद्र पाटीदार, एवम् डा अशोक सहित नेत्र चिकित्सालय के सभी डॉक्टर्स सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें