अखिल भारतीय दर्जी महासभा ने संत शिरोमणि नामदेव महाराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली पुस्तक के खिलाफ जताया विरोध

रिपोर्ट- ताज उददीन,

कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय दर्जी महासभा ने यूनिवर्सल बुक पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित एक पुस्तक में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के प्रति आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में एक गंभीर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इस पत्र में महासभा ने कहा है कि संत नामदेव जी महाराज न केवल दर्जी समाज बल्कि पूरे समाज के पूजनीय संत हैं, तथा उनकी शिक्षाएं और कायर्कम समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अखिल भारतीय दर्जी महासभा के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार नामदेव ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक दर्जी के नेतृत्व में यह ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजा है, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल बुक पब्लिशर्स एवं संबंधित लेखक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, विवादित पुस्तक की बिक्री-प्रचार पर तत्काल प्रतिबंध लगाने, और भविष्य में किसी भी संत- महापुरुषों के प्रति अपमानजनक सामग्री पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

पत्र में कहा गया है कि इस प्रकार की अशोभनीय टिप्पणियों से केवल समाज की भावनाएं आहत नहीं होतीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित होता है। अखिल भारतीय दर्जी महासभा ने प्रदेश सरकार से इस मामले पर त्वरित और कड़े कदम उठाने की अपील की है ताकि समाज में शांति और विश्वास बना रहे।

अखिल भारतीय दर्जी महासभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सामाजिक सद्भाव और संत महापुरुषों की मर्यादा की रक्षा के लिए हस्तक्षेप की गुहार लगाई है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More