जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय तैयबपुर मंगौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय तैयबपुर मंगौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय तैयबपुर मंगौरा के निरीक्षण के दौरान नामांकित 74 बच्चों के सापेक्ष 61 बच्चे उपस्थित पाए गए। उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को चेक किया एवं प्रधानाध्यापक से कहा कि बच्चों को मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान किया जाय।
जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिक विद्यालय तैयबपुर मंगौरा के निरीक्षण के दौरान नामांकित 172 बच्चों के सापेक्ष 146 बच्चे उपस्थित पाए गए। उन्होंने कक्षा-04 तथा कक्षा-05 में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए गणित के सवाल पूछकर एवं अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा, शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाई गई। उन्होंने टैबलेट में अंकित उपस्थिति का अवलोकन किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें