चाची और भतीजे की अनोखी प्रेम कहानी,बीच में आए परिवार तो चाची ने जहर खाकर दे दी जान,प्रेमिका चाची की मौत से आहत भतीजे ने भी खा लिया जहर,अस्पताल में कर रहा मौत से संघर्ष

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी जिले में चाची और भतीजे की अनोखी प्रेम कहानी का मामला सामने आया है,वही बीच में परिवार आया तो चाची ने जहर खाकर जान दे दी,वही प्रेमिका चाची की मौत से आहत भतीजे ने भी सोमवार को जहर खा लिया,जो जिला अस्पताल में जीवन की जंग लड़ रहा है।

मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हटवा रामपुर की है जहा की विमला देवी पत्नी पिंटू उम्र लगभग 36 वर्ष का अपने परिवार के भतीजे विशाेक उर्फ रामराज पुत्र बच्चा लाल उम्र लगभग 20 वर्ष के साथ दो साल पहले प्रेम संबंध बन गए,विमला का पति पिंटू बाहर रहता है और परिवार चलाने के लिए काम करता है,इस बीच चाची और भतीजे का प्यार परवान चढ़ा तो परिवार की बंदिशे भी शुरू हो गई,जिसके बाद आपस में विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा,जिसके बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता भी कर लिया था

वही अचानक रविवार को प्रेमिका चाची विमला देवी ने किसी बात को लेकर जहर खा लिया जिसे अस्पताल में भर्ती करता गया जहा उसकी मौत हो गई,प्रेमिका चाची की मौत से प्रेमी भतीजा आहत हो गया और सोमवार को उसने भी जहर खा लिया, विशोक के जहर खाने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज चल रहा है और वह जीवन के लिए मौत से संघर्ष कर रहा है।

घटना के संबंध में विशोक की मां गुड़िया देवी ने बताया कि दोनों आपस में मोबाइल पर बात करते थे,जिसको लेकर दो साल पहले भी विवाद हुआ था जिसपर बाद में समझौता भी हो गया था,लेकिन विमला देवी ने जहर खाकर जान दे दी,जिसकी मौत हो गई,वही इसके बाद उसके बेटे ने भी जहर खा लिया,वही अब महिला के परिवार वाले उसके बेटे पर आरोप लगा रहे है कि महिला को उनके बेटे ने ही जहर खिलाया है।

वही इस सम्बन्ध में मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन को यह परेशान कर रहा था और अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास करता था,जिससे परेशान होकर मेरी बहन ने जहर खाकर अपनी जान दे दी,वही शिकायत के बावजूद पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही है। और अभी तक डेड बॉडी पोस्टमार्टम हाउस में रखी हुई है पुलिस जब तक मुकदमा नही दर्ज करेगी तब तक डेड बॉडी का पोस्टमार्टम नही होगा।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हुई है इस मामले में थाना प्रभारी से बात कर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा पोस्टमार्टम के बाद जांच कराई जाएगी और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें