मंझनपुर तहसील रोड पर अंधेरा छाया, मरकरी लाइट न जलने से आमजन परेशान
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर तहसील रोड पर मरकरी लाइट न जलने के कारण सड़क पर लगातार अंधेरा बना रहता है। बिजली व्यवस्था न होने के कारण शाम होते ही इलाके में छाया रहता है अंधेरा, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस अंधेरे के कारण दुकानदार भी अपनी दुकानें समय से बंद कर जल्दी घर चले जाते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और इलाके का माहौल असुरक्षित महसूस किया जा रहा है।
स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर डीएम से मिलकर शिकायत करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से भी इस मामले को उठाकर जल्दी समाधान की मांग की जाएगी।
लोगों की मानें तो यदि जल्द ही मरकरी लाइटों की मरम्मत या नई व्यवस्था नहीं की गई, तो नगर की इस प्रमुख सड़क पर अंधेरा बनी रहेगी, जो सुरक्षा और जनजीवन दोनों के लिए खतरा साबित हो सकता है।






