जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष ने तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का दीप जलाकर किया शुरुआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

रिपोर्ट- ताज उददीन,

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विकास भवन स्थित सरस हाल में आयोजित तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अध्यक्ष जिला पंचायत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में 02 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नागरिकों में राष्ट्रभावना जागृत करने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को अपना देश कैसे आजाद हुआ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, के विषय में जानकारी देना चाहिए।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम सब लोगों का एक ही उद्देश्य है कि देश के सभी नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है। हम सब लोग मिलकर जनपद के हर घर पर झंडा फहराने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे है। भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हम सब लोग राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर तिरंगे के सम्मान में 15 अगस्त,2025 तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं, यह उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी नंबर एक पर दिखेगा। इन कार्यक्रमों का प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी।इसके साथ ही विकास भवन परिसर में स्वयं सहायता समूह तथा विभिन्न विभागों द्वारा तिरंगा से संबंधित स्टॉल लगाई गई।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा मनोज वर्मा, उपायुक्त स्वत: रोजगार सुखराज बंधु एवं जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें