दवा व्यवसायियों के नए संगठन केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशाम्बी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

कौशाम्बी

जनपद के दवा व्यवसायियों के नए संगठन केमिस्ट एसोसिएशन ऑफ कौशाम्बी के नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह रविवार को समदा मंझनपुर स्थित वशिष्ठ इम्पीरियल इन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंत्री ओ.सी.डी.यू.पी. व उपाध्यक्ष ए.आई.ओ.सी.डी. सुधीर अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वंदेमातरम गायन के साथ हुआ।जनपद के संगठन के सदस्यों द्वारा आए हुए अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन शनि जायसवाल ने किया।मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 

इस दौरान चेयरमैन पद पर घनश्याम केशरवानी, उप चेयरमैन पद पर प्रदीप केशरवानी व श्रीचन्द्र चौरसिया, अध्यक्ष पद पर बाला जी केशरवानी , महामंत्री पद पर अचिन केशरवानी, कोषाध्यक्ष पद पर आकाश केशरवानी, संगठन मंत्री पद पर स्नेहिल केशरवानी, उपाध्यक्ष पद पर मोमिन अंसारी, मुन्ना साहू, सुरेश अग्रहरि, संजय केशरवानी, लवकुश मौर्य, मनोज, अमित, गिरीश कौशल, मंत्री पद पर सचिन केशरवानी, नीलकंठ अग्रहरि, राहुल यादव, प्रशांत मौर्य , मानिक यादव, शिवम केशरवानी आदि लोगों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।उपस्थित लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।इस दौरान जिलाध्यक्ष बाला जी केशरवानी ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ आप सभी ने हमे यह दायित्व सौंपा है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही उन्होंने सभी दवा व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका किसी भी प्रकार शोषण नही होने दिया जाएगा।शपथ ग्रहण समारोह में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण केशरवानी, स्वपन सरकार, ओमप्रकाश मोदनवाल, बीरेन्द्र यादव, संदीप मोदनवाल, हरीलाल साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More