सल्फास मिलाकर पूरे परिवार को मारने की साज़िश नाकाम

सल्फास मिलाकर पूरे परिवार को मारने की साज़िश नाकाम

कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने ही परिवार को सल्फास मिलाकर मारने की साज़िश रची। गनीमत रही कि समय रहते इस साज़िश का खुलासा हो गया और एक बड़ा हादसा टल गया। मामला करारी थाना क्षेत्र के मलाकिया बजहा खुर्रम गाँव का है।

घटना करारी थाना क्षेत्र के मलाकिया बजहा खुर्रम गाँव की है। यहां रहने वाले बृजेश कुमार की पत्नी मालती देवी और उनकी जेठानी मंजू देवी के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी मनमुटाव से नाराज़ मालती देवी ने पूरे परिवार को खत्म करने की खौफनाक योजना बना डाली। मालती देवी ने अपने पिता के सहयोग से आटे में सल्फास मिलाया और गूथ कर रख दिया। जब जेठानी मंजू देवी रोटी बनाने गईं, तो आटे से बदबू आने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत घरवालों को इसकी जानकारी दी। जब परिवार ने मालती से पूछताछ की तो उसने खुद साजिश कबूल कर ली। उसका कहना था कि रोज़-रोज़ के टॉर्चर से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में मालती देवी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है, और पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पूरे गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। एक महिला की खौफनाक साज़िश, और जेठानी की सतर्कता से कई जानें बच गईं। पुलिस अब मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

मो0 यासीन/ताज उद्दीन-कौशाम्बी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More