कौशाम्बी
पुलिस ने 2 नामजद सहित 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। मुकदमा
कोखराज के रोही चौराहा पर बीते 9 जुलाई की शाम को पूर्व विधायक संजय गुप्ता के भाई और भतीजों पर वाहन सवार लोगों ने हमला किया था। असलहों से लैस लोगों ने जमकर मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने 10 जुलाई को सभासद सूरजभान की तहरीर पर दो नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी थी। जिसमें आज मंगलवार को दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक संजय गुप्ता के भतीजे वसु व प्रांशु गुप्ता 9 जुलाई की शाम को परसरा चौराहा के समीप वाहन को खड़ा करने को लेकर महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौगांवा प्रधान दीप नारायण त्रिपाठी और शाहपुर निवासी बेलहा सिंह से विवाद हो गया था। सूचना पर मिलने पर वसु व प्रांशु को लेने के लिए पूर्व विधायक के करीबी व सभासद सूरजभान यादव मौके पर पहुंचे। विवाद बढ़ चुका था। इस मामले में सूरजभान पूर्व विधायक के भाई व उनके भतीजों को लेकर कोखराज थाना शिकायत करने जा रहे थे।

आरोप है कि रोही चौराहा पर सफारी व एक अन्य वाहन सवार दीपनारायण त्रिपाठी, बेलहा सिंह व उनके साथियों ने ओवरटेक करके उनका वाहन रोक लिया। इसके बाद उतरते ही लोगों ने डंडा, लोहे के रॉड से पीटना शुरू कर दिया। वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वीडियो बनाने वालों के मोबाइल फोन तोड़ दिए गए। सूरजभान की तहरीर कोखराज थाना पुलिस ने 10 जुलाई को दीपनारायण त्रिपाठी, बेलहा सिंह व 12 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया था । फिलहाल इस मामले में एसपी कौशांबी राजेश कुमार मारपीट के वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। उसी टीम ने मंगलवार की दोपहर को सिहोरी गाँव के पास से 1. राजू तिवारी पुत्र योगेन्द्र तिवारी निवासी अलवारा थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी। 2. दिलशाद अहमद पुत्र बकरीदी निवासी टिकरी नागी थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। ।






