पत्रकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर पत्रकारों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

पत्रकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने पर पत्रकारों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

कौशांबी महिला के अपहरण करने के मामले को लेकर पत्रकार राम बदन भार्गव उनके भतीजे सहित कई लोगों पर पाइंसां थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है पत्रकार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने से पत्रकारों में उबाल आ गया है और न्यू प्रेस क्लब के अध्यक्ष विमलेश शुक्ला की अध्यक्षता में डायट मैदान में पत्रकार एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देकर मजिस्ट्रेटी जांच किए जाने की मांग की है पत्रकार का उत्पीड़न ना हो इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा गया न्यू प्रेस क्लब एवं अन्य पत्रकार संगठन के लोगों ने पत्रकार एकता पर बल देते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ कोई भी उत्पीड़न कार्यवाही होगी तो कौशांबी के पत्रकार चुप नहीं बैठेंगे ।

इसी बीच रामबदंत भार्गव का दूसरा पक्ष भी पत्रकारों के बीच पहुंच गया उसने भी पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी है मौके पर तनाव की स्थिति बन गई ज्ञापन लेने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक मौके से चले गए काफी देर समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ है इस प्रकरण में दोनों महिलाएं अनीता और भानुमति के पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने होगी इस मौके पर बृजेश कुमार गौतम विमलेश शुक्ला सुशील केसरवानी श्रवण पांडे योगेंद्र सिंह सुबोध केसरवानी सुशील मिश्रा बबलू ओम प्रकाश मिश्रा उत्तम मिश्रा अशोक केसरवानी महेंद्र मिश्रा मनोज दुबे नीरज सिंह धनंजय सिंह नरेंद्र दत्त पांडे शैलेंद्र दुबे महेंद्र शुक्ला छंगा सिंह पुष्पेंद्र प्रताप सिंह रमेश त्रिपाठी नसीम अहमद ज्ञान सिंह रविंद्र सिंह जिया रिजवी नितिन अग्रहरि अली मुक्तजा करण सिंह अंकित मिश्रा नावेद खान ओमनीश तिवारी राम बदन भार्गव रोहित तिवारी रणमत सिंह अमित शुक्ला सतीश गोयल सत्येंद्र खरे पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सच्चिदानंद मिश्रा सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More