कौशांबी
समाजसेवियों ने मनाया भारत समाचार के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा का जन्मदिन केक काटकर दी बधाई
सिराथू तहसील क्षेत्र के मीरापुर स्थित श्री छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज मीरापुर में भारत समाचार के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा का जन्मदिन समाजसेवियों और शुभचिंतकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर एडिटर इन चीफ के छायाचित्र को लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित जनों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयाँ दीं।समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं ग्राम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और ब्रजेश मिश्रा के पत्रकारिता में दिए गए योगदान की सराहना की। कॉलेज के प्रबंधक एवं पूर्व प्रधान बृज भूषण मौर्य ने कहा कि मिश्रा जी ने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भारत समाचार ने जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है।
देवीगंज में मनाया गया बृजेश मिश्रा का जन्म दिन
भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा का देवीगंज में मनाया गया जन्म दिन इस मौके पर G CREATION KAUSHAMBI के MD लाला भाई ने अपनी फैक्ट्री में केक काट कर मनाया जन्म दिन। इस मौके पर लाला भाई ,अता, फ़ैज़, रमीज़,कमर आलम, यासीन सहित तमाम काम करने वाले लोग मौजूद रहे ।

मीरापुर में केक काट कर मनाया गया जन्म दिन।
इस कार्यक्रम में हरेंद्र मिश्र,शिव प्रकाश मौर्य, भाजपा नेत्री एवं दीपा श्रीवास्तव,राम सिंह मौर्य, अविनाश श्रीवास्तव,लड्डू मौर्य,सोमनाथ मौर्य,वैद्यनाथ मौर्य,बिंदु लाल,हरिश्चंद्र मौर्य सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से ब्रजेश मिश्रा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज की सेवा ही उनका उद्देश्य रहा है और वे आगे भी ईमानदारी से अपनी पत्रकारिता करते रहेंगे।जन्मदिन समारोह में उत्साह, आत्मीयता और सद्भाव का माहौल देखने को मिला।







