महाकुंभ प्रयागराज में उत्कृष्ट कार्य करने पर लेखपालों को प्रशस्ति पत्र वितरित 

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 

SHABBAR ALI/7007720588

महाकुंभ प्रयागराज में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी प्रयागराज के द्वारा लेखपालों को मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय, करेली प्रयागराज में प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

 

नागेंद्र पांडेय (पूर्व सैनिक) एवं प्रशिक्षु लेखपाल को प्रोटोकाल अफसर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एवं मुख्य राजस्व अधिकारी की उपस्थित में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, तथा उनके कार्य की प्रशंसा की गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं तहसीलदार सदर अनिल पाठक एवं महाकुंभ में लेखपालों के नेतृत्वकर्ता नायब तहसीलदार अवनीश सिंह, कानूनगो सुशील श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे । प्रशिक्षु लेखपाल प्रशस्ति पत्र पाकर बहुत खुश थे एवं भविष्य में भी इसी तरह मेहनत एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया । प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से जूही मिश्रा, सपना केशरवानी, जयंत पांडेय, शैलेंद्र सिंह, राजशेखर, वेद द्विवेदी, जितेंद्र पटेल, अभिषेक सिंह, तारकेश्वर पांडेय आदि अन्य लेखपाल थे । सभी ने जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रधानाचार्य मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण विद्यालय अनिल पाठक एवं नायब तहसीलदार अवनीश सिंह का आभार प्रकट किया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More