इश्क़ का ताबूत”: कौशाम्बी में बुज़ुर्ग महिला की रहस्यमयी हत्या का खुलासा — प्रेमी ही निकला कातिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*”इश्क़ का ताबूत”: कौशाम्बी में बुज़ुर्ग महिला की रहस्यमयी हत्या का खुलासा — प्रेमी ही निकला कातिल*

*कौशाम्बी –:* कभी-कभी इंसान अकेलेपन से भागते-भागते उस अंधेरे में जा पहुंचता है, जहां से न रौशनी लौटती है और न ज़िंदगी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के गांव बरई में घटी एक दिल दहला देने वाली वारदात ने मोहब्बत, विश्वास और धोखे की परिभाषा को गहराई से झकझोर दिया है।65 वर्षीय सवारी देवी — एक उम्रदराज महिला, जिसने उम्र के इस पड़ाव पर जीवन से थोड़ी सी हमदर्दी मांगी थी, मगर मिली तो सिर्फ बेवफाई, वह भी गला घोंटकर।

*तीन दिन तक घर में पड़ा रहा शव, कपड़ों से कसा था गला*

रविवार की सुबह जब गांव वालों को बदबू और सन्नाटे ने चौंकाया, तब किसी ने सराय अकिल थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजे के भीतर एक लाश खामोश पड़ी थी। गले में कपड़ा कसने के निशान थे, वस्त्र अस्त-व्यस्त थे और चेहरा तमाम सवालों से भरा था। पोस्टमार्टम ने संकेत दिए — यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। इसके साथ शुरू हुआ कौशाम्बी पुलिस का तेज़ी से चलाया गया ‘सत्य की तलाश’ ऑपरेशन।

*मोबाइल सर्विलांस ने खोली प्रेम और पाप की परतें*

एसपी कौशाम्बी राजेश कुमार के निर्देशन में गठित टीमों ने जब तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया, तो हर कॉल डिटेल, हर नंबर, हर लोकेशन ने एक नाम को चिन्हित किया — दिनेश कुमार सेन उर्फ गुड्डू — वही युवक जो अक्सर दूध, ज़रूरत का सामान लेकर सवारी देवी के घर आता-जाता था।

*मुखबिर की सूचना से लगी आखिरी कील, बसुहार मोड़ से पकड़ा गया कातिल*

मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर सराय अकिल पुलिस ने बसुहार मोड़ से दिनेश को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद जब पूछताछ हुई, तो जो कहानी सामने आई, वो सिहरन पैदा कर देने वाली थी।

*”रात आई थी मोहब्बत के नाम पर, गई तो लाश बनकर” — आरोपी का कबूलनामा*

दिनेश ने बताया कि वह सवारी देवी से वर्षों से जुड़ा था। पहले दूधवाले का रिश्ता था, फिर दोस्ती हुई, फिर वह रिश्ता धीरे-धीरे शारीरिक समीपता में बदल गया। “हम दोनों रात में अक्सर बात करते थे, मैं कई बार उनके घर भी गया। 23 मई की रात भी बात हुई, मैं गया, लेकिन उस रात उन्होंने मना कर दिया। तबियत का बहाना लगा। मुझे गुस्सा आ गया, मैंने गला दबाया और फिर कपड़े से कसकर हत्या कर दी।” हत्या के बाद, पकड़े जाने के डर से वह महिला का मोबाइल भी लेकर भागा और उसे घर के पास नाली में फेंक दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें