बोर्ड परीक्षा 2025 प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त छात्रा अनुष्का सिंह सहित 18 अन्य मेधावियों का धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में हुआ सम्मान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

बोर्ड परीक्षा 2025 प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त छात्रा अनुष्का सिंह सहित 18 अन्य मेधावियों का धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में हुआ सम्मान

आज धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में स्काउट एवं गाइड के तृतीय शोपान का समापन एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सिराथू श्री अवधेश विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार सिराथू अंकिता पाठक रही | सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की | तत्पश्चात बोर्ड परीक्षा 2025 हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में प्रदेश एवं जिले की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल में मानसी पटेल जिले में प्रथम स्थान,वैष्णवी जिले में द्वितीय स्थान, काजल देवी जिले में पाँचवा स्थान, सोनम यादव जिले में छठां स्थान, सोनी देवी जिले में सातवाँ स्थान, यशी यादव जिले में सातवाँ स्थान, वर्षा देवी जिले में आठवाँ स्थान,निर्मला देवी जिले में नौवाँ स्थान, आदित्य गुप्ता जिले में दसवाँ स्थान, मोहित कुमार जिले में दसवाँ स्थान, श्रेया पाल जिले में दसवाँ स्थान तथा इण्टरमीडिएट में अनुष्का सिंह प्रदेश में दूसरा तथा जिले में प्रथम स्थान, हमसीर बानों जिले में द्वितीय स्थान,गौरव कान्त मिश्रा जिले में चौथा स्थान,मो.साहिल जिले में पाँचवां स्थान,निशान्त त्रिपाठी जिले में छठां स्थान,शुभम साहू जिले में सातवाँ स्थान,अनुप्रिया पाल जिले में आठवाँ स्थान,यश जायसवाल जिले में दसवाँ स्थान इन सभी उदीयमान छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलों द्वारा प्रसस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया | मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सिराथू श्री अवधेश विश्वकर्मा ने उपस्थित समस्त छात्र/छात्राओं को सफलता के तीन मंत्र दिए।

1-सपने देखें ।
2-लक्ष्य निर्धारित करें।
3-अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिये कठिन परिश्रम करें।
इस कार्य्रकम के अवसर पर श्री रामकृष्ण त्रिपाठी(संरक्षक),श्री रणविजय निषाद(प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य),श्री श्याम बाबू (जिला संगठन कमिश्नर),श्रीमती शिवानी सिंह (ट्रेनिंग काउन्सलर),श्री बृजेन्द्र कुमार(ट्रेनिंग काउंसलर),श्री रामसुभग त्रिपाठी(प्रबन्धक) आदि गणमान्य उपस्थित रहें | अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम का संचालन श्री रामशंकर सिंह ने किया |

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें