*निरीक्षण दर निरीक्षण सकते में कौशाम्बी का पुलिस महकमा,सैनी और मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली का किया औचक निरीक्षण।*
*कौशाम्बी-*
चार्ज लेने के बाद एसपी राजेश कुमार लगातार संपूर्ण जनपद के थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर रहे हैं ।एसपी के औचक निरीक्षण से पूरे पुलिस महकमे में अफरा तफरी का माहौल मचा हुआ है।एसपी के इस ताबड़तोड़ निरीक्षण से पूरे जनपद के पुलिस महकमे में अंदरुनी उथा-पुथल मचा हुआ है।
पुलिसिया व्यवस्था में सुधार बनाए रखने के लिए एसपी राजेश कुमार द्वारा लगातार थाना क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ और सुचारू रूप से चल सके इसी क्रम में आज एसपी राजेश कुमार ने जनपद के थाना सैनी और थाना मोहब्बतपुर पइंसा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी राजेश कुमार ने दोनों थाना प्रभारी को थाना परिसर में निरंतर साफ सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया।एसपी ने अभिलेखों के रखरखाव एवं महिला हेल्प डेस्क और बंदीगृह का निरीक्षण किया। एसपी ने दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्यवाही का निर्देश दिया।
*रिपोर्ट-मोनू दुबे पत्रकार कौशाम्बी*






