पुलिस अधीक्षक ने करारी थाना का किया निरीक्षण, मच गया हड़कम्प

कौशाम्बी

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से पूरे प्रदेश में अपना अलग कीर्तिमान स्थापित करने वाले आईपीएस राजेश कुमार ने चार्ज लेने के बाद जनपद कौशांबी के थाना करारी का औचक निरीक्षण किया। एसपी राजेश कुमार के पहुंचते ही पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक थाना करारी विनीत सिंह के साथ थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में तैनात हेड मोहर्रिर से अभिलेखों के रखरखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।एसपी ने अपराध रजिस्टर एवं बंदीगृह सहित मालखानों का भी औचक निरीक्षण किया।

*औचक निरीक्षण से महकमे में मचा अफरा तफरी का माहौल…*

एसपी ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना करारी विनीत सिंह को थाना परिसर में निरंतर साफ सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया।थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More