फर्जी निवास प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हथियाने का आरोप

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

तहसील चायल के निजामपुर पुरैनी गांव के एक युवक ने महिला पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र लगाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नौकरी हथियाने का आरोप लगाया है। युवक ने शनिवार को मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि उनके गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की एक पद रिक्त हुई थी। जिसमें 20 मार्च को चयन सूची प्रकाशित हुई थी। उसमें प्रयागराज जनपद के चिरला मुंजप्ता गांव की शालू पत्नी उपेंद्र का चयन हुआा था। आरोप है कि चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्री का चयन फर्जी निवास प्रमाण पत्र लगाकर हुआ है। उसका जन्म प्रयागराज जनपद के मोहम्मदपुर तालुका अहमदपुर असरौली में हुआ था। जबकि महिला की शादी जनपद प्रयागराज के सदर तहसील के चिरला मुंजप्ता गांव में हुआ है। महिला का चिरला मुंजप्ता गांव व मोहम्मदपुर गांव की मतदाता सूची में भी नाम दर्ज है। चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने अभिलेखों की जांच के दौरान निजामपुर पुरैनी का फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल कर ली है। युवक ने शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत डीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम आकाश सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More