खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
स्काई पब्लिक स्कूल सिसेंडी में ईद और होली मिलन के साथ ही स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। सबसे पहले विद्यार्थियों ने अभिभावको का गुलाल लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों ने वेलकम सॉन्ग से समारोह की शुरुआत की जिसे सभी अभिभावकों ने खूब सराहा।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक आदित्य सिंह यादव का विद्यार्थियों ने स्वागत किया। उनके साथ आए सभी प्रधानों का भी विद्यार्थियों ने गुलाल लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और आशीर्वाद दिया। बच्चों ने घंटी बजी स्कूल के गाने पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुतीकरण किया। जिसकी थीम न्यू सेशन की शुरुआत पर आधारित थी। इसके पश्चात नूर ए रमजान व ईद मुबारक जैसे गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर आगामी त्योहार ईद की बधाई दी और होली मिलन के अवसर पर होली बृज मा गीत पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, इन गीतों ने सभी के मन को मोह लिया और उपस्थित सभी अभिभावकगण झूम उठे। समारोह के मध्य में प्रबंधक आदित्य यादव ने पुरस्कार व मेडल वितरण किया। जिसका संचालन व एंकरिंग हरीश पाठक और भावना मेम द्वारा किया गया, साथ ही प्रबंधक आदित्य सिंह यादव ने अभिभावकों का अभिवादन किया और उनसे सलाह भी ली जिससे विद्यालय की बेहतरी की ओर एक और कदम बढ़ाया जाए तथा अभिभावकों ने भी उनका धन्यवाद किया और कहा कि विद्यालय प्रगति की सकारात्मक दिशा में जा रहा है। इस बीच प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा बधाई दी, इसके साथ ही उन्हें जीवन में सदा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
बच्चों को दिया गया पुरुस्कार
समारोह में रैंक होल्डर विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए जिसकी सभी अभिभावकों ने प्रशंसा की। साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें स्वाती यादव (कक्षा 8 )को 100% उपस्थिति के लिए, आदित्य प्रजापति (कक्षा 9)को विभिन्न क्रियाकलापों में सजकता के साथ भागीदारी लेने के लिए तथा फौजिया (कक्षा 7) को पढ़ाई में अत्यधिक सुधार के लिए दिया गया। समारोह का समापन बच्चों द्वारा एक कव्वाली अभिनय द्वारा किया गया जिसमें अभिभावको व विद्यार्थियों का संवाद, शिक्षकों के साथ बड़े ही हास्य व्यंग्य के रूप में प्रस्तुत किया गया, इस अभिनयपूर्ण कार्यक्रम ने पूरा वातावरण खुशनुमा कर दिया, सभी अभिभावकों तथा शिक्षकों ने भी इसकी खूब प्रशंसा की।अंत में सभी अभिभावकों को मिष्ठान देकर विदा किया गया जिसका वितरण कार्य प्रियंका यादव, अर्चना, प्रांजला तथा साक्षी के द्वारा किया गया। सभी नृत्य व अभिनय कार्यक्रमों का संचालन दीप्ति द्वारा किया गया। समारोह की संपूर्ण सजावट का कार्य प्राची, आराधना, प्रियंका शर्मा, सीमा, सुष्मिता, कोमल, जितेंद्र तथा सभी शिक्षकों के सहयोग से किया गया।







