25 हजार का इनामिया खूंखार अपराधी गिरफ्तार

♠ खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

संदीपनघाट थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर इमामगंज के समीप 25 हजार का इनामिया को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी खूंखार अपराधी है। इसके खिलाफ कई जनपदों में लूट व हत्या, चोरी के 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। टॉवरों में हुई चोरी के मामले में आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी।

जिले के मोबाइल टॉवरों में हो रही लगातार चोरी के मामले में पुलिस को अंतरजनपदीय अपराधी सुनील सुनील गौड़ पुत्र तारकेश्वर गौड़ निवासी छोटकी सिरिया, बांसडीह, बलिया की तलाश थी। सुनील गौड़ मौजूदा समय प्रयागराज के नैनी मोढ़का में रहता है। सुनील के खिलाफ संदीपन घाट थाना में चोरी के तीन मुकदमे दर्ज थे। आरोपी की गिरफ्तारी न हो पाने पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। मंगलवार की रात एसओजी टीम प्रभारी सिद्धार्थ सिंह को सूचना मिली कि शातिर अपराधी इमामगंज में आ रहा है। वह किसी घटना की फिराक में है। एसओजी टीम ने संदीपन घाट थाना के एसओ विजेंद्र सिंह, एसआई अनुराग सिंह व अन्य सिपाहियों के साथ इमामगंज में घेराबंदी कर ली। आरोपी के आते ही पुलिस ने घेरकर उसको दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक मिली। तलाशी में 5120 रुपये भी बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जनवरी में उसने संदीपन घाट थाना क्षेत्र के टॉवर से बैट्री चुराई थी। पिछले साल जून माह में तिल्हापुर मोड़ के समीप से एक ही रात दो टॉवरों से भी बैट्री चुराने की बात आरोपी ने कुबूल की है। आरोपी के खिलाफ कई जिलों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट व चोरी के केस हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More