एसडीएम ने चायल नगर पंचायत का निरीक्षण कर साफ-सफाई का दिया निर्देश

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

नगर पंचायत चायल का अधिशाषी अधिकारी आकाश सिंह ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत कर्मियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने साफ-सफाई करने का निर्देश दिया।

नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को पहुंचे प्रभारी अधिशाषी अधिकारी एसडीएम आकाश सिंह ने सबसे पहले नगर के कई वार्डो का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय पहुंच कर कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर पंचायत के सभी वार्डो की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, रुके हुए विकास कार्यों को तेज करने व नगर पंचायत की मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों का भुगतान और बोर्ड की बैठक आदि की जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत के विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सभासदों का सहयोग लेने पर जोर दिया। कार्यालय में आने वाली आम जनता एवं सभासदों के साथ समन्वय बना कर रखने का निर्देश दिया। इस दौरान चेयरमैन अमर सिंह, प्रतिनिधि मो.तलहा, लिपिक विनोद कुमार, मुशीर अहमद, दीपू मोदनवाल, हिमांशु गुप्ता, खलील अहमद और मो. फरहान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More