चांद नजर आते ही माहे रमजान की हुई शुरुआत बाजारों में रौनक बढ़ी

कौशाम्बी

शनिवार शाम चांद नजर आते ही माहे रमजान की शुरुआत हो गई रविवार को पहला रोजा रखा गया। इसी के साथ एक माह तक मस्जिदों और घरों में विशेष इबादत की जाएगी। रोजेदारों ने भी इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

शनिवार को चांद देखे जाने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और पहले रोजे की तैयारियों में जुट गए। मुस्लिम समुदाय में सबसे पवित्र माह रमजान को माना जाता है। हर वर्ष रमजान नौवें महीने में आता है। रमजान के लिए बाजार सज चुके हैं। लोग रमजान के इस्तेकबाल की तैयारियों में जुट गए हैं। इस्लाम धर्म के पांच अरकानों में से एक रमजान-उल-मुबारक महीने में अल्लाह शैतान को कैद कर देता है। जिससे की वह लोगों की इबादत में खलल पैदा न कर सके। इसे के साथ ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। बाजार में लोगो की भीड़ देखी जा सकती है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More