औंग थाना पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अपराधी को दबोचा

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा अपराध व अपराधियों व टॉप टेन अपराधियों तथा माफियाओं व वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बिंदकी फतेहपुर के कुशल निर्देशन में थाना औंग पुलिस टीम ने रविवार की रात्रि में कस्बा औंग पुल के नीचे मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अपराधी को धर दबोचा। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार रात औंग पुलिस बस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कीचकपुर के जंगलों में गौकशी करने की फिराक में है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कीचकपुर के जंगलों में पहुंचकर देखा कि एक बछिया बंधी हुयी है, जिसे एक व्यक्ति काटने जा रहा था, पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर आत्म समर्पण हेतु कहा गया तो अभियुक्त ने पुलिस पर लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त कबलू उर्फ इश्तियाक पुत्र बफाती निवासी मो. रजोडा कोडा जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर उम्र 35 वर्ष के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए घायल को सीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। अभियुक्त शातिर किस्म का गौवध से संबंधित अपराधी है।
बरामदगी का विवरण
1. 01 अदद तमंचा 315 बोर
2. 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
3. 01 अदद कारतूस (नाल में फसा हुआ) 315 बोर
4. 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
5. 01 राशि गौवंश (बछिया)
6. गौकशी से संबंधित उपकरण- 01 अदद कुल्हाडी, 01 चापड़, 01 अदद चाकू, 01 अदद लकडी का ठिहा, 02 पैकेट काली पन्नी, 02 रस्सी, 01 प्लास्टिक की खुली हुई बोरी रंग नारंगी/ सफेद, व एक अदद आपातकालीन बत्ती
7. 120/- रूपये नगद

घायल अभियुक्त कबलू उर्फ इश्तियाक पुत्र बफाती का अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 137/16 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बकेवर फतेहपुर
2. मु0अ0सं0 168/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जहानाबाद ।
3. मु0अ0सं0 02/20 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 थाना जहानाबाद फतेहपुर ।4. मु0अ0सं0 48/18 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 थाना जहानाबाद फतेहपुर ।
5. मु0अ0सं0 144/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानाबाद फतेहपुर ।
6. मु0अ0सं0 155/20 धारा 4/5 वि0 पदार्थ अधि0 थाना जहानाबाद फतेहपुर ।
7. मु0अ0सं0 141/19 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना जहानाबाद फतेहपुर ।
8. मु0असं0 01/05 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 थाना जहानाबाद फतेहपुर । 9. मु0अ0सं0 54/15 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना ललौली फतेहपुर ।
10. मु0अ0सं0 34/23 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट व 3/5क/8 गोवध नि0 अधि0 थाना औंग
11. मु0अ0स0 114/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर
12. मु0अ0सं0 140/2015 धारा 3/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर
13. मु0अ0सं0 82/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना बकेवर
गिरफ्तारी करने वाली टीम थाना औंग
1. थानाध्यक्ष श्री हनुमान प्रताप सिंह
2. उ0नि0 श्री सुरेश चन्द्र सिंह
3. हे0का0 विनीत कुमार
4.का0 लोकेश कुमार
5.का0 संदीप कुमार
6. का0 अनिल कुमार यादव
7. का0 सुनील कुमार

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More