उर्स मेले में पुलिस का सख्त पहरा, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, फायर फाइटिंग ड्रिल से बढ़ी सतर्कता

_*कौशाम्बी–*_

_*उर्स मेले में पुलिस का सख्त पहरा, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, फायर फाइटिंग ड्रिल से बढ़ी सतर्कता*_

_*रिपोर्ट–मोहम्मद फैज…*_

_कौशाम्बी जिले के ग्राम जेहिदपुर, थाना मोहब्बतपुर पइंसा में आयोजित तीन दिवसीय उर्स मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में मंझनपुर क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिवांक सिंह ने मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।_

_*फायर फाइटिंग ड्रिल से सुरक्षा को मजबूती*_

_मेले में बड़ी संख्या में जायरीन और दुकानदार पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए आगजनी जैसी संभावित घटनाओं से बचाव के लिए विशेष फायर फाइटिंग ड्रिल का आयोजन किया गया। कौशाम्बी पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों, मेला प्रबंधन समिति के सदस्यों और वालंटियर्स को दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।_

_*सीओ ने किया सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण*_

_सीओ शिवांक सिंह ने मेला परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की तैनाती को परखा। उन्होंने मेले में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रभारी फायर स्टेशन उदहिन को अतिरिक्त अग्निशमन उपकरण तैनात करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। इसके अलावा, फायर सर्विस के जवानों के साथ ही पुलिसकर्मियों और वालंटियर्स को भी आग बुझाने के प्रशिक्षण से लैस किया गया।_

_*सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों से निश्चिंत जायरीन*_

पुलिस प्रशासन के कड़े बंदोबस्त और फायर सेफ्टी प्लान के चलते जायरीनों और दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। सुरक्षा बलों की तैनाती से मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने की ओर अग्रसर है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More