कौशाम्बी के प्रमुख समाज सेवी अमरेश मिश्र ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश मिश्रा द्वारा महाकुम्भ के लिए निशुल्क बस यात्रा 18वें दिन कमंगलपुर थुलगुला ( सिराथू ) से रवाना की गई।
*समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, समाजसेवी कमल पटेल नें पूजा व हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया।*

प्रत्येक दिन, बसें विभिन्न गांवों से रवाना होती हैं, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा सकें। इस सेवा के माध्यम से, ट्रस्ट ने महाकुंभ में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए यात्रा को सुगम और सुलभ बनाया है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव,कमल पटेल, उदय पण्डा, गिरीश मिश्रा,बब्लू मिश्रा,नील कमल सहित तमाम लोग मौजूद रहे
Author: Up Head Line
Post Views: 245






