चोरी का आरोप लगाकर दबंग ने किशोर को पेड़ से बांधकर दी तालिबानी सज़ा, मुकदमा दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

चोरी का आरोप लगाकर दबंग ने किशोर को पेड़ से बांधकर दी तालिबानी सज़ा, वीडियो वायरल,मुकदमा दर्ज

कौशाम्बी जिले में चोरी का आरोप लगाकर अनसूचित समुदाय के एक किशोर को पेड़ से बांध कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव का है जहा के निवासी फूल चंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, उनका बेटा अंकित कुमार 9 जनवरी को सुबह 10 बजे अपने साथियों के साथ पड़ोसी गांव खरगू का पूरा में खेलने गया था। इस दौरान गांव के नन्हू यादव ने अंकित पर पाइप तोड़ने का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध कर प्रताड़ित किया।

आरोप है कि उनका बेटा अंकित अभी तक घर नहीं लौटा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने 21 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया था और मामले की जांच शुरू कर दी है। और आरोपित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन किशोर अभी तक लापता है। पुलिस किशोर को बरामद नही कर सकी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें