सीओ और संदीपन घाट थाने की पुलिस ने काजीपुर स्थित वीबीपीएस में महिला सशक्तिकरण के लिए छात्राओं को किया जागरुक
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
संदीपन घाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मिशन शक्ति के अन्तर्गत “शक्ति दीदी अभियान” कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रांगण में किया गया। जिसके अन्तर्गत छात्राओं सहित सम्मानित महिला शिक्षिकाओं को महिला अपराध, भ्रष्टाचार व विभिन्न सामाजिक अपराधों की रोक-थाम व महिला हेल्प लाइन के संबंध में विस्तार से बताते हुए सीओ सत्येंद्र तिवारी ने जागरूक किया।
सीओ ने बताया कि किस तरह से हमारे आसपास के लोग ही हमारे साथ विश्वासघात करते हैं। उनसे हमें सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा विश्वास घात हमें वहीं से मिलता है, जहां पर हमें लोगों से विश्वास होता है। इसलिए छात्राओं को इस संदर्भ में हमेशा जागरूक और सचेत रहना चाहिए। एसओ विजेंद्र सिंह ने संकट के समय में शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर को विस्तृत तरीके से समझा कर मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम के जी कार्य तथा थाना के सीयूजी नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्प डेस्क है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। छात्राएं थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। प्रधानाचार्या प्रीति मिश्रा ने कहा कि हमें अपने कार्यों के द्वारा ही अपने होने की पुष्टि करनी चाहिए। बच्चों को हमेशा सजग रहना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, आरपी ओझा, अतुल पाण्डेय, अनुराग, रंजीत, मनीषा, रिंकू, सदफ और माया सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।







