बिजली-सड़क-महंगाई व स्टूडेंट्स के मुद्दे पर विधानसभा घेरेगी कांग्रेस: 18 दिसंबर को प्रदर्शन से पहले गांव ब्लाक व जनपद के कार्यकर्ताओ को लखनऊ चलने का आवाहन,प्रदेश उपाध्यक्ष बोले-1 लाख कार्यकर्ता का प्रदेश महासचिव करेंगे नेतृत्व
कौशांबी। मंझनपुर स्थिति पार्टी कार्यालय मे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव की राजनीति जनपद नेताओ व कार्यकर्ताओ के बीच तैयार की। उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा के मुताबिक, विधान सभा घेराव मे एक लाख से अधिक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जुटेगे। जिसको लेकिन जनपद व ब्लाक स्तर के कांग्रेसियों को लखनऊ चलने का आवाहन किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश मे अपना दम खम आजमाने के लिए 18 दिसंबर को लखनऊ के विधान सभा का घेराव करेगी। पार्टी के प्रदेश महासचिव अविनाश पाण्डेय के नेतृत्व मे प्रदेश के 75 जिले व 840 ब्लाक के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे एकत्रित होगे। विधान सभा का घेराव का मकसद प्रदेश की नीतियो मे बिजली, सड़क, सिचाई, व स्टूडेंट्स की समस्या को सरकार के सामने मुखर होकर उठाना है। जिससे प्रदेश की सरकार का ध्यान इधर प्रभारी तरीके से आकृष्ट कराया जा सके।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया, विधानसभा घेराव के लिए प्रदेश के हर जनपद से कार्यकर्ताओ का आवाहन करने के लिए वह खुद रणनीति तैयार करने आए है। ब्लाक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओ को प्रदर्शन मे शामिल करने की कोशिस की जा रही है। प्रदेश मे प्रदेश अध्यक्षा अजय राय भी शामिल होगे।
पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने बताया, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ को आन्दोलन को लेकर जोश भरने की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बैठक कर पार्टी की निचली इकाइयो को मजबूत करने पर ज़ोर दिया है। उन्हे उम्मीद है कि प्रदेश विधान सभा के प्रदर्शन मे हजारो की संख्या मे कांग्रेसी लखनऊ पहुच कर जन सरोकार के मुद्दो पर सोई सरकार को जगाने का काम बिगुल फूकेगे।






