खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
करारी क्षेत्र की घटना, पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
कौशांबी: खेत में बकरी जाने पर करारी क्षेत्र की एक महिला से दबंगों ने गाली गलौज करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। थाने में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर वह मुख्यमंत्री कार्यालय में धरना देगी।
करारी थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर वह खेत में बकरी चरा रही थी। चरते हुए बकरी पड़ोसी के मिर्च के खेत में चली गई। इतनी सी बात पर पड़ोसी दो सगे भाई और एक अन्य इनके साथी ने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। घसीटकर खेत की तरफ ले गए। वहां दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की धमकी दो तो आरोपी मार डालने की चेतावनी देते हुए भाग गए। घटना से डरी सहमी महिला ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। बताया कि इसकी शिकायत उसी दिन स्थानीय पुलिस से की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि करारी थाना के प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज कर जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है।
दो वर्ग के बीच तनातनी का माहौलम
हिला और आरोपी तीनों युवक अलग अलग समुदाय के हैं। इसे लेकर करारी में दोनों समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर हिंदू संगठनों ने भी नाराजगी जताई है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो माहौल खराब होना कोई बड़ी बात नहीं होगी।






