राष्ट्र की उन्नति के लिए हर आदमी योगदान दें_ अबू सईद

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चरवा के सैयद सरावां स्थित सेंट सारंग कान्वेंट स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्स बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि स्कूल के संस्थापक शेख अबू सईद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन छात्रों के लिए काफी अच्छा था और उन्होंने अपने हुनर का खूब जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील किया कि वह अपने देश, समाज और कौम के लिए कुछ करने के जज्बे के साथ आगे बढ़े, ताकि राष्ट्र निर्माण में सब लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकें, और हर आदमी को देश की उन्नति के लिए अपने हिस्से का काम करने की जरूरत है। प्रिंसिपल अलीशा आसिफ ने छात्रों के माता-पिता और साथ ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों से छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उन के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आप सब लोगों का सहयोग और आप सब लोगों की प्रशंसा ही हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। हमारे छात्र दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि वह समाज को बेहतर बनाने के लिए अपना भरपूर योगदान दे सकें, जिससे हमारा मुल्क नई ऊंचाइयों को छू सके,उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम देश और समाज के ताने-बाने को बनाने में अपना अहम योगदान दें। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की आयतों का वर्णन करके की गई जिसका अर्थ यह था कि इंसान अगर अपने मालिक के साथ सीधा संबंध कर ले तो उसकी सारी समस्याएं हल हो सकती हैं। छोटे बच्चों ने वेलकम सॉन्ग, मोरल वैल्यूज, फैमिली वैल्यूज, ट्रेफिक अवेयरनेस, मेंटल हेल्थ, ओल्ड एज होम की तबाहकारियां, तालीम से तामीर, शिक्षा का महत्व, सोशल मीडिया के दुष्ट प्रभाव, सोशल इश्यूज के प्रति समर्पण, जमीन को बचाने की कोशिश और स्कूल के समय में पढ़ाई पर फोकस समेत कई अहम प्रोग्राम पेश किए, जिस का लोगों ने खूब आनंद लिया और बुराई से दूर रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर साजिद सईदी, सीईओ हुसैन सईद, जामिया अरिफिया के सरबराह हसन सईद, सरोज त्रिपाठी और पंडित कैलाश आदि लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More