कौशाम्बी
धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार कौशांबी में सत्र 2024-25 की द्वितीय शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे *बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों की महती भूमिका होती है* विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उक्त संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सिराथू आवधेेेश कुमार विश्वकर्मा रहे।

सर्वप्रथम मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त विषय पर श्री बालेंद्र धर द्विवेदी, राम सेवक, चंद्रकांत पांडेय,श्री बलवन्त कुमार, आदित्य द्विवेदी, श्री वरुण प्रकाश जोशी आदि ने अभिभावकों के समक्ष अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात मुख्यातिथि ने अभिभावकों से सीधा संवाद करते हुए विद्यार्थी जीवन में आने वाली कठिनाइयों से किस प्रकार निपटा जाए, आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामकिरण त्रिपाठी ने अभिभावकों के समक्ष विद्यालय की उपलब्धियों को उजागर करते हुए आएं हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर शुभनेत्र कुमार, बांके लाल, अतुल सिंह, भानू सिंह, अनूप कुमार, रमाकांत मिश्र सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहें।








