डीएपी की समस्या को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/70077205888

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं का पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने अपनी समस्याओं को लेकर बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगों को तहसील प्रशासन बिलकुल गंभीरता से नहीं ले रहा है। कई बार समस्याओं का ज्ञापन सौंपने के बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने नायब तहसीलदार को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का अतिशीघ्र निपटारा नहीं किया गया तो वह कार्यकर्ताओं के साथ तहसील प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। इस दौरान नायब तहसीलदार को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग किया कि तहसील चायल के तीनो ब्लाकों की सरकारी समितियों में डीएपी व यूरिया जैसी महत्वपूर्ण खाद की उपलब्धता नहीं है। इस कारण किसान प्राइवेट दुकानों से मंहगी खाद खरीदने को मजबूर हैं। तहसील चायल के कृषि केन्द्र में जो भी नि:शुल्क बीज आता है वह किसानों तक नहीं पहुंच पाता है। उसे बिचौलियों को सौंप दिया जाता है। किसानों को बीज आने की सूचना नहीं दी जाती है। चायल से लिंक मार्ग से रनिया गांव जाने वाला रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। इससे राहगीर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। चायल सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली संकरी मार्ग को चौड़ा किया जाए। चायल ब्लाक के हरदुआ खास गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनायी है जिसमें पानी की सप्लाई मात्र दिखाने के लिए है। जबकि पूरे गांव में पानी नहीं पहुंच पाता है। नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जल्द ही समस्या की समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष शब्बर अली, जिला महासचिव शिवशंकर पांडेय, साजन पाल, अशोक भारतीय, मुन्ना लाल रैदास, दिल कुमार, गोविंद नारायण, मंजू तिवारी, पूजा राजपूत और नन्हे तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More