खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/ 7007720588
कोखराज स्थित एक होटल में आयोजित 17वीं आरएमजी ओपन राउंड चेस टूर्नामेंट 2024 में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दबदबा कायम रखा। बुधवार को स्कूल पहुंचे बच्चों को विद्यालय प्रबंधन ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
संदीपन घाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के छात्र मंगलवार को कोखराज स्थित एक होटल में 17वीं आरएमजी ओपन राउंड चेस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गए थे। प्रतियोगिता में विद्यालय की रितिका त्रिपाठी ने द्वितीय रैंक, विष्णु दिवाकर ने आठवीं रैंक, राधे कृष्ण त्रिपाठी ने 11वीं रैंक, स्कंद शुक्ला ने 12वीं रैंक और बिभराज शुक्ला ने सातवीं रैंक प्राप्त किया। मुख्य अतिथि कौशांबी शतरंज संघ के राघवेंद्र शुक्ला ने सभी जीते हुए खिलाडियों को सम्मनित किया। जीत के बाद बुधवार को विद्यालय पहुंचे बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के खिलाड़ियों की जीत पर प्रधानाचार्या प्रीति मिश्रा ने बधाई देते हुए उनके आगे की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उत्थान संस्था के सचिव डॉ. केके तिवारी, अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर पीटीआई नकुल तिवारी और वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय आदि मौजूद रहे।






