सीएचसी चायल में मरीजों को मुफ्त में दिए गए चालीस चश्मे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/mo:7007720588

सामुदायकि स्वास्थ्य केंद्र चायल में शनिवार को नेत्र रोग विभाग में आए मरीजों की नेत्र चिकित्सक ने जांच की। डाक्टर ने मरीजों को दूर दृष्टि व निकट दृष्टि दोष पाए जाने पर निशुल्क चश्मा दिए। मरीजों ने चश्मा मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने सब कुछ साफ दिखाई देने की बात कही।

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में डा. विवेक ने नेत्र शिविर लगाया। इस दौरान इलाके से आए हुए दर्जनों मरीजों के आंखों की जांच की गई। आंखों में मोतियाबिंद नहीं होने से चश्मा नंबर से देखने की सलाह दी गई। चालीस मरीजों को डाक्टर ने अपने हाथों से निशुल्क चश्मा वितरित किया। चश्मा पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि अब उन्हें नई रोशनी मिल गई है। डा.विवेक ने बताया कि सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक प्रतिदिन दर्जनों मरीज आंखों की जांच के लिए आते हैं। इनमें 80 से 90 प्रतिशत मरीजों को चश्मे की दरकार होती है। कई बार आर्थिक कारणों से मरीज चश्मे नहीं बनवा पाते हैं। आगे भी ऐसे ही शिविर लगाकर चश्मे वितरित किए जाएंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें