लेखपाल पर करोड़ों की जमीन दूसरों के नाम करने का आरोप

 

पीड़ित ने गुरुवार को मामले की शिकायत डीएम से करते हुए लगाई न्याय की गुहार

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/ MO:7007720588

तहसील चायल के बसुहार कटरा कोरियान गांव स्थित करोड़ों की जमीन को जालसाजों से मिलीभगत करके उनके नाम करने का आरोप लेखपाल पर लगा है। पीड़ित ने गुरुवार को मामले की शिकायत डीएम से करते हुए जांच कराकर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

सरायअकिल थाने के बसुहार कटरा कोरियान गांव निवासी कैलाश पुत्र शिवमूरत ने बताया कि मुख्य सड़क पर उसकके पूर्वजों की करोड़ों रुपये की कृषि योग्य जमीन है। उक्त भूमि उसके पूर्वज रामकिशोर और राजकुमार पुत्रगण द्वारिका प्रसाद की रही है। रामकुमार अजीवन अविवाहित व लावल्द रहे। राजकुमार की मृत्यु लगभग पचास वर्ष पूर्व मौजा बसुहार में हो गयी थी। भाई की मौत के बाद रामकिशोर उक्त आराजी के तन्हा मालिक हो गए। राजस्व अभिलेखों में भी रामकुमार की जमीन का वरासत रामकिशोर के नाम हो गया। रामकिशोर की मृत्यु के बाद उनके वारिसान सम्पत्ति में आपसी बंटवारा कर कृषि कार्य करते रहे है। आरोप है कि इसी दौरान सिकंदरपुर आइमा गांव निवासी पांच जालसाज भाई राजस्व लेखपाल से सांठगांठ कर कूटरचित तरीके से अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा दिया। कैलाश ने तहसील पहुंचकर खतौनी निकाली तो उसके होश उड़ गए। शनिवार को उसने मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि शिकायत करने के बाद आरोपी लेखपाल ने किसान को फोन के माध्यम से जमीन बेच देने की धमकी दी। मामले में कार्रवाई न होने पर गुरुवार को पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More