बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, कंगना के पुतले पर बरसाई गई चप्पलें

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, कंगना के पुतले पर बरसाई गई चप्पलें।

प्रयागराज : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसानों के आंदोलन को लेकर की गई टिप्पणी के बाद प्रयागराज में नाराज किसानों ने फिल्म अभिनेत्री वह बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कंगना रनौत के पुतले पर महिलाओं से चप्पल से पिटाई कराकर अपना विरोध दर्ज किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनूज सिंह ने कहा कि जिस तरीके से किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत ऊल-जलूल बयान दे रही है

इससे यहां साफ है कि ये अपनी सस्ती लोकप्रियता बढ़ाने के चक्कर में है। प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर दे। यही नही युवा किसान नेता ने कहा कि किसानों की तरफ हर चौराहे पर कंगना का पुतला लगवाया जाएगा ताकि जो लोग इसके बयान से नाराज है इसको चप्पलों की माला पहनाकर विरोध कर सकें।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More