किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में किसान दिवस का किया गया आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में किसान दिवस का किया गया आयोजन

उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार की उपस्थिति में किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया। डॉ0 अजय कुमार एवं डॉ0 नवीन कुमार शर्मा द्वारा कृषकों से खेती-बाड़ी पर संवाद स्थापित किया गया। कृषक  पुनीत सिंह ग्राम-चकथाम्भा, विवखंव-मंझनपुर द्वारा धान की फसल में पौधों की पत्तियाँ लाल हो जा रही हैं की समस्या के बारे बताया गया तो इस पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ0 नवीन कुमार शर्मा द्वारा निदान बताया गया। डॉ0 अजय कुमार द्वारा कृषकों को बताया गया कि नीम ऑयल का उपयोग कीटनाशक के रूप में किया जाय। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राकेश कुमार ने पशुओं को टीकाकरण कराने से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। चन्द्रिका प्रसाद मौर्य (अवर अभियन्ता विद्युत) द्वारा कृषकों को विद्युत बिल माफी की योजना के बारे में बताया गया। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, मंझनपुर द्वारा कृषकों को नवोन्मेशी कार्यक्रम, पराली प्रबन्धन एवं कृषि यन्त्रीकरण योजना से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सिराथू द्वारा कृषक को सोलर पम्प योजना की जानकारी प्रदान की गयी की गई।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषक को पारदर्शी पंजीकरण संख्या के द्वारा ऑनलाइन 02 एच.पी., 03 एच.पी., 05 एच.पी., 7.50 एच.पी. एवं 10 एच.पी. सोलर पम्प का आवेदन करना होगा। आवेदन के समय कृषक को रूपये-5000 ऑनलाइन टोकन मनी जमा करनी होगी। टोकन कन्फर्म होने पर कृषक अंश चालान के माध्यम से ऑनलाइन प्राप्त कर इण्डियन बैंक के किसी भी शाखा में जमा होगा। कृषक के पास 03/05 एच.पी. के सोलर पम्प के लिए 06 इंच व 7.50/10 एच.पी. के लिए 08 इंच का बोर होना आवश्यक है। वर्तमान में सोलर पम्प के लक्ष्य प्राप्त हैं जिसके आवेदन की प्रक्रिया चालू है, इच्छुक कृषक बन्धु ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकतें हैं।


इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सन्तराम, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सिराथू, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, मंझनपुर सुरूचि विश्वकर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 राकेश कुमार, अवर अभियन्ता विद्युत विभाग चन्द्रिका मौर्य, अपर जिला कृषि अधिकारी अनुज कुमार एवं नीरज कुमार तिवारी आदि अधिकारीगण तथा कृषि विज्ञान केन्द्र महगाँव से आये हुए वैज्ञानिक डॉ0 अजय कुमार, डॉ0 नवीन कुमार शर्मा व कृषकगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें