सरदार सेना प्रमुख डा. आर. एस. पटेल और मीरा भारती सदस्य जिला पंचायत चित्रकूट सहित दर्जनों जनपद के सरदार सैनिकों संग ललितपुर पहुंची, जहां इंदल पटेल के पिता हुकुम सिंह एवं पुत्र दीपक पटेल की आप बीती सुनकर मन व्यथित हो गया, सामन्तवाद का ऐसा तांडव कि आप भी सहम जायेंगे, मौके से ही सरदार सेना प्रमुख DM, एवं SP ललितपुर से वार्ता कर मामले के लीपापोती पर सवाल किए तो प्रशासन नें समुचित कार्यवाही का भरोषा दिया…..!!

पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया गया कि किसी भी हालत में आपके न्याय हेतु पूरे देश की सरदार सेना आपके साथ खड़ी है, आपका हर संभव मदद किया जायेगा…!!

प्रशासन को सरदार सैनिकों द्वारा चेतावनी भी दिया गया कि अगर किसी तरह की हिला हवाली और लीपापोती की गई तो पीड़ित के न्याय हेतु पुरे प्रदेश में आंदोलन होगा जिससे योगी सरकार कि चूले हिल जाएंगे….!!
Author: Up Head Line
Post Views: 133






