फाइलेरिया को लेकर जिला जेल में डॉक्टर की टीम ने बंदियों को खिलाई दवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के आदेश अनुसार जिला मलेरिया अधिकारी ने डॉ नीरज कुमार प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर के साथ समन्वय बनाकर फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम जिला जेल कौशांबी में चलाया।

इस दौरान तीन टीमों को भेज कर मौजूद 716 कैदियों के लिए अभियान चलाया इस अभियान को पूरे सुगमता से चलाने के लिए जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा कुमार, जेलर भूपेश कुमार पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के संचालन में नजर बनाए रखी, जेल में मौजूद 716 कैदियों में 53 कैदी कोर्ट गए हुए थे एवं कुछ कैदी बीमार होने के कारण दवाइयां का सेवन नहीं किया ।

इस कार्यक्रम क़े लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर से टीम इंचार्ज डॉ अरुण केशरवानी, छोटे कन्हैया H E O,घनश्याम पाल, माथुर, संतोष फार्मासिस्ट सहित और डिस्ट्रिक्ट मलेरिआ ऑफिस से राहुल, रवि, अजय त्रिपाठी, अजय पाल, अनुज पाल, विनीता देवी आंगनवाड़ी कार्यकरती, पदमा देवी, शिला देवी आशा, मौजूद रही कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अरुण कुमार ने फाइलेरिया के बारे में कैदियों को समझाया और बताया कि यह कैसे फैलता है फाइलेरिया से बचने के लिये साफ सफाई एवं मच्छरों से बचाव सम्बन्धी जानकारी दिए कार्यक्रम के दौरान ही नगर पालिका मंझनपुर से मच्छर भगाओ अभियान के तहत फागिंग मशीन के जरिए पूरे जेल में फोगिंग कराई गई एवं दवाइयां का छिड़काव करवाया गया कार्यक्रम की समाप्ति पर जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा ने बताया कि बचे हुए बाकी कैदियों के लिए एक दिन और कैंप लगाया जाएगा जिससे कि पूरे जेल को फाइलेरिया मुक्त रखा जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें