धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में जनपदीय भारोत्तोलन (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया

कौशाम्बी

धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में जनपदीय भारोत्तोलन (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में श्री नीरज उमराव खण्ड शिक्षाधिकारी कड़ा कौशाम्बी मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया | श्री राम सुन्दर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य विशिष्ट अतिथि रहें | विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया आमंत्रित अतिथियों के रूप में श्याम लाल खेल सचिव,पूर्व सचिव श्री चन्द्र भूषण पाण्डेय,वीरेन्द्र पाण्डेय प्रधानाचार्य,श्री रामहित त्रिपाठी,राम प्रकाश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे,प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत है।


धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी की U-19 बालिका 45 भार वर्ग में इशिता केशरवानी को प्रथम स्थान U-19 बालिका 49 भार वर्ग में रिचा देवी
U-19 बालिका 55 भार वर्ग में लवली पाल प्रथम स्थान U-19 बालिका 59 भार वर्ग में सुलेखा देवी प्रथम स्थान U-19 बालिका 64 भार वर्ग में शकुन को प्रथम स्थान U-17 बालिका 40 भार वर्ग में शिवान्की पाल प्रथम स्थान U-17 बालिका 45 भार वर्ग में रिमझिम यादव प्रथम स्थान U-17 बालिका 49 भार वर्ग में रीना देवी प्रथम स्थान U-17 बालिका 55 भार वर्ग में माही गुप्ता प्रथम स्थान
U-17 बालिका 59 भार वर्ग में लक्ष्मी देवी प्रथम स्थान U-17 बालिका 64 भार वर्ग में रिया प्रथम स्थान U-17 बालिका 71 भार वर्ग में प्रांजल गुप्ता प्रथम स्थान प्राप्त हुआ | इसी प्रकार U-19 बालिका 71 भार वर्ग में अन्नू साहू जय माँ दुर्गे इण्टर कॉलेज को प्रथम स्थान स्थान प्राप्त हुआ | इसी प्रकार बालक वर्ग की हुयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी के
U-17 बालक 49 भार वर्ग में शिवम कुमार को प्रथम स्थान
U-17 बालक 61 भार वर्ग में विवेक सिंह को प्रथम स्थान
U-17 बालक 67 भार वर्ग में शाहिल चौधरी को प्रथम स्थान
U-17 बालक 73 भार वर्ग में प्रियांशू सिंह को प्रथम स्थान
U-17 बालक 81 भार वर्ग में सचिन कुमार को प्रथम स्थान
U-17 बालक 89 भार वर्ग में गौरव सिंह को प्रथम स्थान
U-17 बालक 96 भार वर्ग में गौरव सिंह पाल को प्रथम स्थान,
U-17 बालक 55 भार वर्ग मेंआकाश दुर्गा देवी इण्टर कॉलेज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ |

इसी क्रम में हुयी U-19 बालक 55 भार वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के अमन कुमार मौर्य को प्रथम स्थान, U-19 बालक 81 भार वर्ग सक्षम मिश्रा को प्रथम स्थान, U-19 बालक 89 भार वर्ग में मो.सदाब को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, U-19 बालक 61 भार वर्ग में हुबलाल इण्टर कॉलेज भरवारी के अतुल कुमार को प्रथम स्थान, U-19 बालक 67 भार वर्ग में चौधरी दिरगज सिंह के शनि कुमार को प्रथम स्थान, U-19 बालक 73 भार वर्ग में चौधरी दिरगज सिंह के राज कुशवाहा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ | स्थान प्राप्त करने वाले समस्त विजेता छात्र/छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया | सभी भार वर्ग में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 23 बालक एवं 20 बालिका मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More