*एक हफ़्ते से लापता बच्चे का नही लगा सुराग*
*पुलिस ने भी अपने स्तर की खोजबीन, अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी।*
*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस नगर दरियापुर मझयावां गांव निवासी मोहित पाल उम्र 8 वर्ष पुत्र शिवमूरत पाल पंद्रह अगस्त दिन शुक्रवार को समय लग भाग 4 बजे संदिग्ध दशा में लापता हो गया। जिसकी खोजबीन परिजन से लेकर पुलिस प्रशासन लगातार करता रहा लेकिन फिलहाल अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वही मोहित पाल की गुम होने से अब तक परजनों में मातम छाया हुआ है मां का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों में खाना पीना लोगों ने छोड़ रखा है। मोहित पाल के खोज के लिए रोज पिता शिव मूरत पाल गांव गांव जाकर ढूंढ रहा है। वही भगवान से मोहित पाल के शकुशल मिलने के लिए प्रार्थना भी की जा रही है। लेकिन कुछ हाथ न लगने से आलाधिकारियों के चौखट पर जाने के लिए मजबूर हो रहा है। शिव मूरत पाल का कहना है कि यदि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया तो मेरे बेटे मोहित पाल को खोजने में समय नहीं लगेगा। हालांकि भरवारी चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता का कहना है कि मामले की तहरीर प्राप्त होते ही पुलिस अपने स्तर से खोजबीन कर रही है और परिजनों को बच्चों के खोजने के लिए तसल्ली भी दे रहे हैं।







