मदरसा जामे हबीबिया असरारिया पुरखास शरीफ में झंडा फहराकर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कौशाम्बी

15 अगस्त सन् 2024 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मदरसा जामे हबीबिया असरारिया पुरखास शरीफ कौशांबी के प्रांगण मे तिरंगा झंडा फहराया गया व साथ में राष्ट्रीय गान पढ़ा गया। मुलकी तराना सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा के बाद प्रिंसप्ल व मदरसा के अध्यापक मौलाना सद्दाम हुसैन मिस्बाही साहब वा मुफ्ती नूर आलम साहब वा पुरखास के पूर्व प्रधान मो0 आरिज ने स्वतंत्रता सेनानियो की कुर्बानी का अच्छा वर्णन करते हुए यह सुझाव दिया कि अब हमें अपने आजाद देश की आज़ादी को कायम रखने के लिए भरसक प्रयास की अवश्यकता है। सभा का संचालन मौलवी अकबर ने किया समापन मदरसा प्रबंधक श्री सैयद मो0 जीशान साहब ने किया और लड्डू बटवा कर सब का मुंह मीठा कराया।

इस मौके पर मदरसा के समस्त स्टाफ वा गांव के लोग मौजूद रहे,
मो0 शादाब,तनवीर अहमद,पप्पू भाई,मेराजुल अहमद ,शमसुल भाई, सलाउद्दीन,फैजान अहमद ,अलाउद्दीन , अरकाम वकील , ताबिश असरार,अहमद हुसैन,डाक्टर सैकन,कल्लू भाई,हाजी जावेद अहमद, कमर आफताब,कामरान,चंदा मास्टर,मुन्नवर हाफिज,अल्तमस,अनस, मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More