BKMSU ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, जिलाध्यक्ष बोले-भूमि विकास बैक स्थापना सहित 6 समस्याओं पर उठाई कार्यवाही की मांग

कौशांबी

BKMSU ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, जिलाध्यक्ष बोले-भूमि विकास बैक स्थापना सहित 6 समस्याओं पर उठाई कार्यवाही की मांग,

कौशांबी। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनैतिक) ने ब्रहस्पतिवार को डीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शंकारी नेताओं ने डीएम को संबोधित 6 बिन्दुओ का मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिलाध्यक्ष ने बताया, किसानों को समर्पित भूमि विकास बैंक 27 साल बाद भी प्रयागराज जनपद मे संचालित हो रहा है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने समस्याओं को जल्द निस्तारित कराने की बात कही है।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे ने बताया, जनपद को सृजित हुए 27 साल हो चुके हैं। इसके बाद भी भूमि विकास बैंक शाखा चायल अपने पुराने स्थान प्रयागराज जनपद में ही संचालित हो रहा है। जिसे शीघ्र चायल में स्थानांतरित किया जाए। जिससे किसानों को लाभ मिल सके। चायल कस्बे में बना यूनानी अस्पताल 1957 के पुराने कच्चे भवन में संचालित है। इस भवन का काफी हिस्सा बारिश में गिर चुका है। शेष हिस्सा काफी जर्जर है, किसी भी समय गिर सकता है। मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं, यूनानी भवन का निर्माण नए सिरे से कराया जाए।

विकासखंड चायल स्थित सीएचसी अस्पताल को मुख्य सड़क से होकर जाने वाली रोड को चौड़ीकरण कराया जाए। ताकि मरीजों को आने-जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। भारतीय स्टेट बैंक में ट्रेजरी चालान जमा करने की व्यवस्था कराई जाए। जिससे चायल तहसील में आने वाले लोगों को मंझनपुर न जाना पड़े।

विकासखंड नेवादा के ग्राम सभा पिपराहटा में गांव के बाहर लगभग 300 मीटर तक कच्ची सड़क बनी है। जिससे गांव तक ग्रामीणों को पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग कराई जाए। तहसील चायल के नगर पालिका भरवारी के कई गली और सड़कों में चारों तरफ जल जमाव है। जिससे आम जनता को काफी दिक्कत होती है। इस समस्या को भी अविलंब दूर कराया जाए।

जल्द निस्तारण का मिला आश्वासन

कौशांबी भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनैतिक) ने ब्रहस्पतिवार को डीएम दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शंकारी नेताओं ने डीएम को संबोधित 6 बिन्दुओ का मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिलाध्यक्ष ने बताया, किसानों को समर्पित भूमि विकास बैंक 27 साल बाद भी प्रयागराज जनपद मे संचालित हो रहा है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने समस्याओं को जल्द निस्तारित कराने की बात कही है।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे ने बताया, जनपद को सृजित हुए 27 साल हो चुके हैं। इसके बाद भी भूमि विकास बैंक शाखा चायल अपने पुराने स्थान प्रयागराज जनपद में ही संचालित हो रहा है। जिसे शीघ्र चायल में स्थानांतरित किया जाए। जिससे किसानों को लाभ मिल सके। चायल कस्बे में बना यूनानी अस्पताल 1957 के पुराने कच्चे भवन में संचालित है। इस भवन का काफी हिस्सा बारिश में गिर चुका है। शेष हिस्सा काफी जर्जर है, किसी भी समय गिर सकता है। मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं, यूनानी भवन का निर्माण नए सिरे से कराया जाए।

विकासखंड चायल स्थित सीएचसी अस्पताल को मुख्य सड़क से होकर जाने वाली रोड को चौड़ीकरण कराया जाए। ताकि मरीजों को आने-जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े। भारतीय स्टेट बैंक में ट्रेजरी चालान जमा करने की व्यवस्था कराई जाए। जिससे चायल तहसील में आने वाले लोगों को मंझनपुर न जाना पड़े।

विकासखंड नेवादा के ग्राम सभा पिपराहटा में गांव के बाहर लगभग 300 मीटर तक कच्ची सड़क बनी है। जिससे गांव तक ग्रामीणों को पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग कराई जाए। तहसील चायल के नगर पालिका भरवारी के कई गली और सड़कों में चारों तरफ जल जमाव है। जिससे आम जनता को काफी दिक्कत होती है। इस समस्या को भी अविलंब दूर कराया जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More