कौशाम्बी: आधार संशोधन केंद्रों पर हो रही लूट से सांसद नाराज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी: आधार संशोधन केंद्रों पर हो रही लूट से सांसद नाराज

*कौशांबी न्यूज ✒️SHABBAR ALI*

आधार संशोधन के नाम पर बैंकों व चयनित सेंटरों में ग्रामीणों को लूटा जा रहा है। 50 रुपया फीस निर्धारित है, लेकिन ग्रामीणों से 150 से 300 रुपया तक की वसूली हो रही है। इस पर सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने नाराजगी जाहिर की है। सांसद ने गांवों में कैंप लगवाकर आधार संशोधन के लिए डीएम को पत्र भेजा है।
पात्र गृहस्थी राशन कार्ड व अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों के परिवार के सदस्यों का नए सिरे से फिंगर फीड किया जा रहा है। इसके लिए आधार संशोधन केंद्रों में लोगों की भीड़ लग रही है। राशन कार्ड धारक अपने परिवार के सभी सदस्यों को लेकर संशोधन केंद्र पहुंच रहे हैं। सुबह से ही केंद्रों में लोगों की भीड़ लग जा रही है।

भीड़ को देखते हुए लोगों ने अब वसूली शुरू कर दी है। संशोधन की फीस 50 रुपया निर्धारित है। इसके बावजूद लोगों से 150 से 300 रुपया तक मांगा जा रहा है। रुपया लेने के बाद ही लोगों से उनका फार्म लिया जाता है। इसमें बैंकों की भी भूमिका पर सवाल खड़े हुए हैं। इस मामले को देखते हुए सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने मामले को गंभीरता से लिया है। ग्रामीणों से हो रही वसूली पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि दूर-दराज से लोग किराया भाड़ा खर्च कर आधार संशोधन के लिए आ रहे हैं और उनसे खुलेआम वसूली हो रही है। यह गलत है। सांसद ने डीएम को पत्र भेजा है और कहा है कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गांवों में कैंप लगवाएं और आधार संशोधन की कार्रवाई कराएं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें