कौशाम्बी
कानपुर में पत्रकार पर जमीनी विवाद में डकैती सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे को लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

यूपी के कानपुर जनपद में पत्रकार अवनीश दीक्षित पर जमीनी विवाद में डकैती सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा बगैर जांच के ही पत्रकार अवनिस दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्यमंत्री का साफ निर्देश है कि किसी भी पत्रकार को सक्षम अधिकारी द्वारा जांच किए बगैर मुकदमा दर्ज न किया जाए। पत्रकार की गिरफ्तारी से कौशाम्बी जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।

इसी को लेकर सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशाम्बी के दर्जनों पत्रकारों ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया है। इस मौके पर ओमनी तिवारी, मोहम्मद यासीन अरविंद तिवारी अभिसार भारती प्रसिद्ध मिश्रा धारा यादव,जिया रिज़वी,अली मुक्तेदा,अशोक केशरवानी,राम किशन,राकेश सोनकर,वाकिफ अख्तर, दीपक डालमिया,अरविंद,फ़ैज़,सादाब, सतेंद्र ,नीरू,सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।






