जिलाधिकारी ने उप निबंधक कार्यालय मंझनपुर का किया औचक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी ने उप निबंधक कार्यालय मंझनपुर का किया औचक निरीक्षण

प्रतिदिन होने वाली रजिस्ट्री का रजिस्टर प्रतिदिन मेनेटेन किया जाय-श्री मधुसूदन हुल्गी

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा आज उप निबंधक कार्यालय, मंझनपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने कार्यालय में रजिस्टर मेंनटेन, दस्तावेजों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई को देखा। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में उप निबन्धक अनुपस्थित थी, जिस पर प्रभारी अधिकारी श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि वे चिकित्सीय अवकाश पर हैं। जिलाधिकारी ने वहॉ पर रजिस्ट्री कराने आये हुए लोगों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की कि आप लोगों को किसी प्रकार से परेशान तो नहीं किया जाता हैं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की कि आज कितनी रजिस्ट्री आयी है, लेकिन मौके पर रजिस्टर मेनटेन नहीं था, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रतिदिन होने वाली रजिस्ट्री का रजिस्टर प्रतिदिन बनाया जाय।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी बड़ी रजिस्ट्री जॉच को भेजी जाती है, समयबद्ध तरीके से जॉच पूरी करने की अपेक्षित कार्यवाही त्वरित गति से करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व देरी क्षम्य नहीं होगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें