कौशाम्बी/साउद अन्सारी
लूट कर भाग रहे बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया
कौशांबी ज़िले में लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशो के पास से लुटे गए पैसा और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। वही पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गाँव के पास की है।
खखरेरू कस्बा के रहने वाले बारिद खान आपमे बीवी और बेटी के साथ बाइक से सुल्तानपुर घोष जा रहे थे। तभी कनवार गाँव के पास से दो अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने दम्पत्ति से लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस लूट कांड में 15 सौ रुपए, एक मोबाइल फोन लूट कर बदमाश भाग रहे थे। लूट की सूचना पर डायल 112 और अजुहा चौकी इंचार्ज ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशो से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Author: Up Head Line
Views: 54








